Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चारों भाईयों का मिलाप देख नम हुई आँखें

Jaunpur Dhara News : चारों भाईयों का मिलाप देख नम हुई आँखें

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार का भारत मिलाप शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहें। पुरानी बाजार का ऐतिहासिक भारत मिलाप 103वां वर्ष पूर्ण होने पर ज्ञान प्रकाश सिंह उपस्थित होकर भारत मिलाप समिति पुरानी बाजार का आभार व्यक्त किया। ज्ञान प्रकाश सिंह ने आए श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। भारत मिलाप के समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। अतिथियों में बृजेश सिंह‘प्रिन्सू’ विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश, सुनील यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजकला, प्रोफेसर आर.एन.त्रिपाठी सदस्य उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज, जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, सह महामंत्री विवेक साहू, कोषाध्यक्ष रतन कुमार साहू सहित आदि लोग उपस्थित होकर मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कोतवाली चौराहा हनुमान मंदिर से लक्ष्मण व भरत शत्रुघ्न का मिलाप पुरानी बाजार में देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा पुरानी बाजार गूंज उठा। भारत मिलाप के मेले में चार चांद लगाने के लिए वाराणसी, सुल्तानपुर प्रतापगढ़ से आये लोगों ने एक से बढकर एक झाकियां प्रस्तुत की।