जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत सरकी गाँव में राजवंत सिंह की अध्यक्षता में गणेश पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें शनिवार की शाम आठवें दिन मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह व पंकज सिंह के द्वारा बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा के पण्डाल में आरती किया गया। पण्डाल में डोल-मजीरा के साथ आरती प्रारम्भ कर आरती गीतों पर भक्त खूब झूमते नजर आये। बता दें कि गणेश उत्सव के आठवें दिन को अष्टमी के रूप में जाना जाता है। आरती के बाद विशेष भोग के साथ बप्पा को प्रसाद चढ़ाया जाता है। आरती में भाग लेने के लिए बहुत ही दूर-दूर से पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थिय रही। गणेश पूजन के समाप्ति के बाद मंगलवार को एक भब्य भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें क्षेत्र की समस्त जनता व श्रद्धालुओं को आमंत्रित होने का भी अपील किया। इस अवसर पर राजेश यादव मैनेजर, मण्डल उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुन्नीलाल यादव, अच्छेलाल, पारसनाथ यादव, सिन्टू यादव, श्याम देव, रमेश यादव, अभिषेक, सर्वेश, सागर, सज्जु, अनमोल यादव गायक के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : गणपति बप्पा के पण्डाल में आठवें दिन धूमधाम से की गयी आरती



