― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खेल दिवस पर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का...

Jaunpur Dhara News : खेल दिवस पर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

  • रामनगर टीम को हराकर मड़ियाहूँ बनी विजेता

जौनपुर धारा,जौनपुर। हॉकी के जादूगर स्व.मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में जनपद स्तरीय 14वर्षीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन रविचन्द्र यादव सचिव जिला कबड्डी संघ द्वारा पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि श्यामबाबू यादव जिला पंचायत सदस्य ने विजेता उप विजेता टीमों के साथ ही निर्णायकों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ.अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी एवं रविचन्द्र यादव, सचिव, जिला कबड्डी संघ जौनपुर को कन्हैया सिंह यादव, कबड्डी प्रशिक्षक द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया। पहला मैच सहकारी इण्टर कालेज मेहरांवा व शाहगंज के मध्य खेला गया। जिसमें शाहगंज की टीम 50-31 से विजेता रही। दूसरा मैच मड़ियाहूँ व भोपतपुर के मध्य खेला गया। जिसमें मड़ियाहूँ की टीम 31-20 से विजेता रही। तीसरा मैच शाहगंज व सिरकोनी के मध्य खेला गया। जिसमें शाहगंज की टीम 26-22 से विजेता रही। चौथा मैच रामनगर व स्टेडियम जौनपुर के मध्य खेला गया। जिसमें रामनगर की टीम 35-20 से विजेता रही। पांचवा मैच के.के.एकडेमी व बदलापुर टीम के मध्य खेला गया। जिसमें बदलापुर 19-14 के स्कोर से विजयी हुई। पहला सेमीफाइनल मैच मड़ियाहूँ व शाहगंज की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें मड़ियाहूँ की टीम 28-22 से विजेता हुई। दूसरा सेमीफाइनल मैच रामनगर व बदलापुर के मध्य खेला गया। जिसमें रामनगर की टीम 32-11से विजेता रही।फाइनल मैच मड़ियाहूँ व रामनगर के मध्य खेला गया। जिसमें मड़ियाहूँ की टीम 30-20से विजेता रही। शिवम यादव रामनगर से प्रीतेश यादव मड़ियाहूँ की टीम से जबरदस्त प्रदर्शन किया।

Share Now...