― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा

बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

  • Jaunpur Dhara News : दोना पत्तल एवं पापकार्न मेकिंग मशीन प्राप्त हेतु आवेदन 13 तक

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के.सिंह ने अवगत कराया है कि उ.प्र.खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए टूल-किट्स योजनान्तर्गत 13 सितम्बर को दोपहर 12.00बजे निःशुल्क दोना पत्तल एवं पापकार्न मेकिंग मशीन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के चयन की कार्यवाही परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी की अध्यक्षता में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में कमेटी द्वारा चयन किया जायेगा। उक्त के क्रम में समस्त आवेदनकर्ता जिन्होंने जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में निःशुल्क दोना पत्तल एवं पापकार्न मेकिंग मशीन हेतु 2024-25 में आवेदन किया है।

  • Jaunpur Dhara News : अय्यामेअज़ा की अलवेदाई मजलिस 7 रबिअव्वल 11 सितंबर को

जौनपुर धारा, जौनपुर। इमाम हसन असकरी की शहादत की याद में हर साल की तरह इस साल भी अज़ाखाना शहंशाह हुसैन व ज़र्रार हुसैन मोहहल्ला सिपाह के अज़ाखने मे रात्रि 7बजे मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले सोज़खानी जनाब गौहर अली ज़ैदी वह उनके हमनवा करेंगे पेशखानी जनाब एहतेशाम जौनपुरी करेंगे मजलिस को खेताब करेंगे मौलाना महफूज़ल हसन खां साहब इमामे जुमा बाद खत्म मजलिस अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट नौहा मातम करेगी। वहीं मजलिस के आयोजक शहंशाह हुसैन ने बतया कि 12 सितंबर 8 रबिअव्वल को एक जुलुस भी बरामत होगा। जिसमें शहभीऐ ताबूत इमाम हसन अस्करी अलम जुलजनः बरामद होगा। जुलूस अपने कदीमी रास्ते नौहा मातम करते हुए इमामबाड़ा नबी साहब मे संपन्न होगा। वही मजलिस के आयोजक शहंशाह हुसैन ने यह भी बतया की मज़लिस ठीक 7बजे रात्रि शुरू कर दी जाएगी।

Share Now...