Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : क्षेत्र पंचायत की बैठक साढ़े चार करोड़ का...

Jaunpur Dhara News : क्षेत्र पंचायत की बैठक साढ़े चार करोड़ का बजट पास

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय क्षेत्र पंचायत स्थित सभागार में गुरुवार को क्षेत्र प्रमुख विद्या राजेन्द्र प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के साथ ही विकास कार्य हेतु साढ़े चार करोड़ के बजट पर मुहर लग गई। संचालन कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी ने विकास कार्यों पर बल देते हुए बैठक में जहां उन्होंने सबके सहयोग की सराहना  की वहीं नए प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया।स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, बाल विकास पुष्टाहार, पेयजल, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। सीएचसी प्रभारी डॉ.विक्रांत गुप्ता ने स्वास्थ्य संबंधी सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। बीडीओ गौरवेन्द्र प्रताप सिंह ने वित्तीय वर्ष में सभी विकास योजनाओं की प्रगति पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आवास योजना को मूर्तरूप देने में अधिक समय नहीं लगेगा। प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी ने जहां सभी प्रतिनिधियों को साथ लेकर चलने और विकास कार्यों को कराए जाने का भरोसा दिलाया, वहीं पशुपालन, बिजली, कृषि व आपूर्ति विभाग की उदासीनता को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पार्टी जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, तारा प्रणय तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी सुबास चंद्र सरोज, बीईओ आनन्द प्रकाश सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे, एडीओ पंचायत जय प्रकाश मौर्य, जितेन्द्र शाह समेत तमाम ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।