― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : केमिकल फैक्ट्री पर एसडीएम ने की छापेमारी, सीज...

Jaunpur Dhara News : केमिकल फैक्ट्री पर एसडीएम ने की छापेमारी, सीज करने का निर्देश

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर पानी टंकी के पास का मामला
  • खुलेआम फैक्ट्री से बेचा जा रहा है घातक केमिकल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर पानी टंकी के पास खुलेआम केमिकल फैक्ट्री चलाया जा रहा है, शिकायत पर एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने छापा मारा। जिसमें भारी कमियां पाई गई, उन्होंने फटकार लगाते हुए सुधार लाने की नसीहत दी अन्यथा सीज करने कार्रवाई करने का जोर दिया। बता दें कि गुरुवार की शाम सिद्धीकपुर पानी टंकी के पास वाराणसी के सिंधोरा निवासी नरेंद्र कुमार पांडे भारत केमिकल के नाम से फैक्ट्री चल रहे हैं और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत मिलते ही एसडीएम सदर पवन कुमार, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ केमिकल फैक्ट्री पर छापा मारा।

मौके पर भारी खामियां मिली, केमिकल फैक्ट्री के मालिक मौके पर नहीं मिले तो उनका पुत्र अनूप पांडे से पूछताछ किए लेकीन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने फैक्ट्री के मालिक नागेंद्र से फोन पर बात करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केमिकल फैक्ट्री के सुरक्षित नहीं है, बाउंड्री वॉल नहीं था। खुलेआम तेजाब जैसे तीब्रता वाले केमिकल की बिक्री की जा रही थी, जिससे हमेशा चारों तरफ खतरा बना हुआ था। इस पर एसडीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि आज रात को कीसी भी हाल में बाउंड्री बनवाकर करके सूचना दें। समय से पूरा न होने पर फैक्ट्री सीज करके लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा, जैसी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने थानाध्यक्ष को मौके पर जिम्मेदारी दी कि अगर आज रात को किसी भी हाल में बनवा करके सुबह सूचना दे अगर बाउंड्री नहीं बनी तो लाइसेंस निरस्त करके चीज कर दिया जाएगा। एसडीएम पवन कुमार ने कहा कि भारत केमिकल फैक्ट्री में बाउंड्री वॉल ना होने से कोई भी बाहरी व्यक्ति केमिकल आसानी से ले जाकर दुरुपयोग कर सकता है। कोई बड़ी घटना भी हो सकती है इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसलिए इन्हें निर्देश दिया गया कि आज रात किसी भी हाल में बाउंड्री बाल बनाकर सुबह सूचना देंगे अन्यथा नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त करके भारत केमिकल फैक्ट्री चीज करने का निर्देश दिया।

  • E-Paper 15-04-2026

    JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com Share Now…

  • रसूलाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव से राहगीर परेशान

    रसूलाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव से राहगीर परेशान

    जौनपुर। शहर के रसूलाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अंडरपास में नाली का गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर भरे पानी के कारण वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है और हर समय दुर्घटना…

  • अंबेडकर जयंती की धूम: भव्य जुलूस और श्रद्धांजलियों से गूंजा जौनपुर शहर

    अंबेडकर जयंती की धूम: भव्य जुलूस और श्रद्धांजलियों से गूंजा जौनपुर शहर

    जौनपुर। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को जौनपुर नगर पूरी तरह नीले रंग के उल्लास में सराबोर नजर आया। सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में “बाबा साहब अमर रहें” और “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा। शहर में निकले भव्य जुलूस नगर…

Even the bitterest fruit has sugar in it.

– Terry a O’Neal

The trees that are slow to grow bear the best fruit.

– Molière

Enjoy

20% Off

Take a hike and wAnder through the woods

Share Now...