जौनपुर धारा,जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बहोरीकपुर गांव में कूड़ा फेंकने की रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित गोपी नाथ वर्मा पुत्र स्व.सीताराम वर्मा का आरोप है कि उनकी पत्नी घर में अकेली थी। कूड़ा फेंकने की रंजिश को लेकर विपक्षी सुरेंद्र वर्मा पुत्र ननकू राम व उनकी पत्नी आदि घर में घुसकर गाली गलौज देते हुए प्रार्थी की पत्नी की लात घुसो डंडे से पिटाई कर दिया। जिससे कि प्रार्थी की पत्नी को काफी चोट आई।पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : कूड़ा फेंकने की रंजिश को लेकर पिटाई का आरोप, मुकदमा दर्ज

Next article


