Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कार की चपेट में आने से बाइक सवार...

Jaunpur Dhara News : कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल,

  • घटना के बाद चालक कार छोड़कर हुआ फरार,
  • आक्रोशित भीड़ ने कार को किया क्षतिग्रस्त,

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित भीड़ ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया इस बीच मौके का फायदा कार चालक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार हडही गांव निवासी अंश कुमार 18वर्ष पुत्र बलिहारी गौतम सत्यम 17वर्ष पुत्र राकेश बुधवार देर शाम इटौरी बाजार से कंदरापुर की तरफ जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर कार चालक के छानबीन में जुट गई है।