Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : एसपी ने कई थानों पर किया फेरबल

Jaunpur Dhara News : एसपी ने कई थानों पर किया फेरबल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा ने जनपद में थानों प्रभारियों का फेरबदल कर दिया है। यह निर्णय मटरू बिंद की हिरासत में हुई मौत के बाद चर्चा में आए शाहगंज कोतवाली के प्रभारी रोहित मिश्रा पर गाज गिरने के संदर्भ में देखा जा रहा है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनकी जगह निरीक्षक दीपेंद्र सिंह को शाहगंज कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। दीपेंद्र सिंह पहले खेतासराय थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। इसी बीच जलालपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय को अब खेतासराय का थानाध्यक्ष बनाया गया है। घनानंद त्रिपाठी को सुजानगंज से जलालपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सुजानगंज थाने की कमान उपनिरीक्षक राजीव मल्ल को सौंपी गई है, जो पहले कोतवाली जौनपुर में तैनात थे। एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा ने कहा कि इन तबादलों का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर नियंत्रण करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद ये निर्णय लिए गए हैं, जिससे जिले में अपराध पर अंकुश लगेगा और कानून व्यवस्था सामान्य होगी।