― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : उल्लास के साथ मनाया गया हजरत हम्ज़ा चिश्ती...

Jaunpur Dhara News : उल्लास के साथ मनाया गया हजरत हम्ज़ा चिश्ती का 549वां उर्स

जौनपुर धारा,जौनपुर। हजरत हम्ज़ा चिश्ती का सालाना 549वां उर्स सोमवार को विशेषरपुर स्थित दरगाह पर बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे सर्वप्रथम गुस्ल मजार शरीफ सुबह 6:00बजे, सुबह 9:00बजे कुरानख्वानी, सुबह 10:00बजे जलसा सिरातुन्नबी जिसकी खिताबत हजरत मौलाना कयामुद्दीन साहब मदरसा हनंफिया हज़रत मौलाना नसीम रजा जौनपुरी हजरत मौलाना शमसुद्दीन साहब पेश इमाम मस्जिद फाजिल शाह रहीसुल कादरी मदरसा कलंदरिया शेखपुर जेल के पीछे बाद नमाज जोहर पत्रकार व समाजसेवी बंधुओ का सम्मान समारोह किया गया। शाम पुरानी रवायत के मुताबिक सेंट पैट्रिक स्कूल के स्ाामने से जुलूसे चादर उठाई गई। जिसमें फन सिपहगरी के अखाड़े शामिल हुए, चादर हजरत हमजा चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर पहुंचने के उपरांत कुल शरीफ और चादरपोशी हुई। शाम को कौमी एकजहती का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अथिति पूर्व विधायक जनाब अरशद खान ने कहा की इस तरह के आयोजन से समाज में एकता व भाईचारा का संदेश  मिलता है। हजरत हम्ज़ा चिश्ती र.अ.जिन्होंने सैकड़ो वर्ष पूर्व इस वीरान जंगल में अपना आशियाना बनाया और यही से मानवता और इंसानियत का संदेश दिए जिनके बताए रास्तों पर चल कर ही खिराजे अकीदत पेश किया जा सकता है। उक्त अवसर पर विशिष्ट स्थिति डॉ.सरफराज खान अध्यक्ष नगर पंचायत जफराबाद ने कहा कि आज के इस मुकद्दस दिन पर इतनी बड़ी संख्या में जमे जायरीन इस बात की गवाही देते है कि उनको अपने बुजुर्गांे से कितनी मुहब्बत करते है, उन्होंने कहा कि इस तरह के जलसे लोगो में इंसानियत के जज्बे पैदा करते है। दरगाह कमेटी के खादिम अरशद कुरैशी व शमशेर कुरैशी ने आए हुए सभी मेहमानों का इस्तकबाल करते हुए शुक्रिया अदा किया। उर्स को सकुशल सम्पन्न बनाने में पुलिस व महिला कांस्टेबल की तैनाती दिखी।

Share Now...