Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : आरोग्य मेले में 350 मवेशियों का हुआ उपचार,

Jaunpur Dhara News : आरोग्य मेले में 350 मवेशियों का हुआ उपचार,

  • मुख्य पशु चिकित्सक द्वारा पशुपालकों को दी गई रख रखाव की जानकारी,

जौनपुर धारा, जौनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन गुरुवार को हडही गांव में किया गया। आरोग्य पशु मेला का शुभारंभ ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह द्वारा गौ-पूजन व फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उपस्थित डॉक्टरों कि टीम द्वारा पशुओं को उपचार कर दवा वितरण किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पशुपालन का किसानों की आय बढ़ाने में बहुत महत्व है। जिससे आर्थिक स्थिति सुधारा जा सकता है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.चंद्रभान भारशिव ने कहा कि इस प्रकार के शिविरो में बांझपन निवारण, टीकाकरण, बधियाकरण, पशुधन बीमा, पशुओं को चिकित्सा आदि का निराकरण एक ही मंच पर किया जाता है। ऐसे में इसका पशुपालन पूरा लाभ उठाएं डॉक्टर ने पशुओं को राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया। जिससे अच्छी नस्ल की संचित उत्पन्न हो सके तथा पशुपालक निःशुल्क गर्भाधान करवा सके उन्होंने पशुपालकों को पशुओं को रख-रखाव की विशेष जानकारी दी  कहा कि पशुओं को पशु शाला में नियमित साफ-सफाई करनी चाहिए  जिससे पशु बीमार नहीं पड़ेंगे। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी मेले में कुल 350 पशुओं का इलाज हुआ। इस अवसर पर जयराम गौतम, संजय शर्मा, अवनीश कुमार, भूपेंद्र कुमार, कैलाश यादव, राजेंद्र यादव, रामचेत यादव, समेत भारी मात्रा में पशुपालक उपस्थित रहे।