― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  आप ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Jaunpur Dhara News :  आप ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि लोहिया पार्क बाउंड्री के बाहर जो फुटपाथ को टेंडर देने का काम जिला प्रशासन ने किया है। जबकि वहां गरीब ठेला एवं खुमचा लगाते हैं और सरकार हर तरफ अगर टेंडर दे देगी तो यह गरीब ठेला वाले कहां जाएंगे। अगर यह टेंडर वापस नहीं लिया गया तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर जन आंदोलन और भूख हड़ताल करेगी। इस दौरान में जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि यह सरकार किसान, नौजवान विरोधी है। इसी क्रम में जिला कार्यकारी सदस्य शशिधर चौहान, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य ने भी एक सुर में जमकर विरोध किया। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, आशुतोष मौर्या, विशाल यादव, मनीष सिंह, अरविन्द यादव, अमर बहादुर यादव, रमेश यादव, सुजीत यादव, अवनीश, अजीत, प्रभात, अमन कुमार गुप्ता, आशीष निषाद सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...