जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आईजीआरएस से सम्बंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित जनहितकारी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए कहा कि आईजीआरएस में भौतिक सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन, पैमाइश आदि के कार्य को उचित तरीके से किया जाए। समस्त अधिकारियों को जनशिकायतो को गंभीरता से लेने, गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने तथा शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लेने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार को पुराने लंबित फाइलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। पत्थरगड्डी के मामलों में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही वसूली के भी निर्देश दिए। आयुष्मान योजना के तहत गांव में लोगों को प्रोत्साहित कर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर सम्मिलित करने के निर्देश समस्त अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित नही रहना चाहिए।सभी पंजीकृत श्रमिकों का राशन कार्ड बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने एग्री स्टैक योजनाअंतर्गत कराये जा रहे हैं डिजिटल क्रॉप सर्वे (ई-खसरा पड़ताल) के कार्य में गत एक सप्ताह से निरंतर जनपद के सर्वेयर्स द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश के टॉप 20सर्वेयर्स की सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले तहसील बदलापुर के सर्वेयर हर्ष तिवारी, तहसील शाहगंज से पुनीत पाल, तहसील मडियाहूँ से सौरभ कुमार, शाहगंज से अशोक कुमार यादव और रति यादव तहसील बदलापुर से अतुल कुमार तिवारी को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : आईजीआरएस में उचित तरीके से करें भौतिक सत्यापन व पैमाइश


