― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : असिस्टेंट कमिश्नर ने बच्चों को दिया सफलता का...

Jaunpur Dhara News : असिस्टेंट कमिश्नर ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र

  • मेरे माता-पिता का आशीर्वाद है मेरी सफलता का कारण : मनोज पटेल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अर्जुन और एकलव्य की तरह हमें अपनी दृष्टि सदैव लक्ष्य पर रखनी चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं, तो सफलता निश्चित रूप मिलेगी। उक्त बातें जंघई रोड स्थित सुपर जीएस वर्ल्ड शिक्षा संस्थान के सभागार में असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर मनोज कुमार पटेल ने बच्चों को जीवन में सफलता पाने के मंत्र बताते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, भाषा व भोजन पर गर्व अवश्य कीजिए। जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। सफलता रूपी रथ के चार पहिए चार मंत्र हैं। वह लक्ष्य निर्धारण, परिश्रम, समर्पण, भाल व धैर्य है। उन्होंने हिंदी, रीजनिंग, मनोविज्ञान के साथ अर्थशास्त्र के मूलभूत सिद्धांतों के बारे में भी बच्चों को बताया। डॉ.शेखर आनंद पांडे ने कहा कि इस पूरे ब्रह्मांड में माता-पिता से बढ़कर कोई गुरु नहीं है। कहा कि  विद्यार्थियों के जीवन में मोबाइल एक ऐसा ड्रग्स है, जो बच्चों के लक्ष्य से विचलित कर देता है। कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हर संभव प्रयास करें। ऐसा करने से आप अपनी मंजिल तक एक दिन अवश्य पहुंचेंगे। असिस्टेंट कमिश्नर ने मेधावी छात्र छात्रों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के पूर्व में आयोजन सुनील यादव व संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से असिस्टेंट कमिश्नर मनोज पटेल समेत आए हुए सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। संचालन संदीप कुमार तथा सुनील ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share Now...