जौनपुर धारा, जौनपुर। अय्यामे अजा की आखिरी तारीख को शहर में जुलूस निकाला गया। अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी कर इमामे हसन अस्करी अ.स.को याद किया। इससे पहले बुधवार को रातभर लोगों ने अपने इमामबाड़ों में नौहा मातम किया। कई इलाकों के इमाम चौक पर ताजिया भी रखा गया। इमामबाड़ों मे नौहाख्वानी के साथ लोगों ने अश्कों का नजराना पेश किया। इमाम हसन अस्करी अ.स.की शहादत की याद में इस साल भी अजाखाना शहंशाह हुसैन, जर्रार हुसैन व अन्सर मास्टर के नेतृत्व में मोहल्ला सिपाह में गुरुवार की सुबह 11बजे एक मजलिस का आयोजन हुआ। मजलिस में सबसे पहले सोजखानी इश्तेयाक हुसैन व उनके हमनवा ने पढ़ी। मजलिस को खेताब मौलाना फजले मुमताज ने किया। बाद खत्म मजलिस शबीहे ताबूत इमाम हसन अस्करी, अलम, जुल्जनाह अमारी बरामद हुआ। जिसके हमराह अंजुमन अजाए अहलेबैत, अंजुमन गुलशने इस्लाम बाजारभुवा, अंजुमन मासूमिया नौहा मातम करते हुए अपने कदीम रास्तों से होकर इमामबाड़ा नबी साहब स्थित कर्बला पहुंचा जहां ताजिया को ठण्डा किया गया। इसी के साथ मोहर्रम के दो महिने 8 दिन के उपरान्त गुरुवार को अय्यामे अजा के साथ 8 रविअव्वल के साथ समापन हुआ। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में चाक-चौबन्द रही।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : अंजुमनों के नेतृत्व में निकला 8रबीअव्वल का जुलूस


