Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज...

जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा

जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’ द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील यादव मम्मन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। ऐसे में इस होम्योपैथिक फार्मेसी के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में सस्ती, सुलभ और प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति तेजी से लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि इसमें दवाओं के दुष्प्रभाव बहुत कम होते हैं और उपचार अपेक्षाकृत कम खर्च में हो जाता है।

कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी संचालक डॉ. बबलू बौद्ध एवं उनके सहयोगियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।