Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeउत्तर प्रदेशITBP से बर्खास्त हुआ सिपाही, UP पुलिस भर्ती में लगाए फर्जी दस्तावेज

ITBP से बर्खास्त हुआ सिपाही, UP पुलिस भर्ती में लगाए फर्जी दस्तावेज

आईटीबीपी ने एक सिपाही को फर्जी प्रमाण पत्र के चलते बर्खास्त कर दिया. उसी बर्खास्त सिपाही ने यूपी पुलिस कुशल खिलाड़ी भर्ती (uppbpb UP Police Bharti 2023) में आवेदन किया. बर्खास्त किए गए सिपाही ने हाईस्कूल और इण्टर के फर्जी प्रमाण पत्र लगाए थे. क्योंकि उनकी उम्र सीमा तय किए गए क्राइटेरिया से अधिक हो गई थी. ये कैंडिडेट सहारनपुर देवबंद निवासी समित सिंह हैं.

जब समित सिंह ने यूपी पुलिस कुशल खिलाड़ी भर्ती के लिए आवेदन किया तो इसकी शिकायत की गई. शिकायत मिलने पर यूपी पुलिस एवं भर्ती बोर्ड ने जांच में आरोप सही पाया. फिर सिपाही समित सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ. समित सिंह ने कुशल खिलाड़ी भर्ती 2022 में एथलेटिक्स श्रेणी के लिए आवेदन किया था. जिसमें उनका सेलेक्शन हो गया था. समित सिंह की शिकायत सहारनपुर जीबीएफडी इंटर कॉलेज के शिक्षक सचिन शर्मा ने की. शिकायत में अभ्यर्थी के आईटीबीपी से निकाले जाने और फर्जी अंकपत्र तैयार करने के बारे में बताया गया था. शिकायती के बाद जांच में समित सिंह के झूठ के बारे में पता चला. इन्होंने समित सिंह ने सुमित पवार के नाम से 1999 में हाईस्कूल पास की है. इसके बाद 12वीं की. समित की जन्मतिथि 2 जनवरी 1993 है.

आईटीबीपी में हुआ था चयन
आईटीबीपी की 2013 में हुई भर्ती में समित सिंह ने हिस्सा लिया था. 2014 में वह बिना बताए गायब हो गए. 2018 में सेवा से बर्खास्त किया गया था.

मुकदमा दर्ज
समित सिंह का फर्जीवाड़ा सामने आने पर डिप्टी एसपी रवि राज सिंह चौहान ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर दी. जिसके आधार पर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपों की जांच की जा रही है.