Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरIND vs NZ: ऋषभ पंत की वजह से कटेगा सैमसन का पत्ता!

IND vs NZ: ऋषभ पंत की वजह से कटेगा सैमसन का पत्ता!

टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया की तैयारी वनडे सीरीज जीतने की है. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 25 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. इस बीच संजू सैमसन और ऋषभ पंत काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में संजू को टीम में न शामिल किए जाने पर फैंस ने नाराजगी जताई थी. एक बार फिर सैमसन, ऋषभ पंत के कारण प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे हैं. हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में सैमसन को मौका नहीं दिया गया. अब वनडे सीरीज में भी प्लेइंग इलेवन में संजू के आसार कम दिख रहे हैं. इसके अलावा ऋषभ पंत की बात करें तो उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं. सैमसन को जगह न देने को लेकर फैंस ने एक बार फिर नाराजगी जताना शुरू कर दिया है. पंत के कारण ही सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने सैमसन को लेकर अपने विचार साझा किए हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में खुलकर नहीं बताया कि शुक्रवार के मैच में दोनों में से किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच से पहले शिखर धवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘संजू सैमसन को जिस तरह टीम में मौका नहीं मिल रहा है ऐसा कई खिलाड़ियों के साथ देखने को मिलता है. कप्तान और कोच इस बारे में बात करते हैं. उनसे पता चलता है कि उन्हें टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया है. कई बार टीम में कॉम्बिनेशन और टीम के फायदे को देखते हुए ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं. टी20 सीरीज में हार्दिक पंड्या एंड कंपनी ने मेजबान टीम को 1-0 से शिकस्त दी. लेकिन वनडे में आंकड़ो पर नजर डालें तो कीवी टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमें 2020 में आमने-सामने हुई थी. उस दौरान टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में मात दी थी लेकिन वनडे में मेजबान टीम ने टीम इंडिया को 3-0 से धूल चटा दी थी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है.