Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
HomeमनोरंजनGum Hai Kisi Ke Pyar Mein को छोड़कर जा चुके हैं सई...

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein को छोड़कर जा चुके हैं सई के ये करीबी

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नंबर वन रहा। मेकर्स भी लगातार ‘गुम है किसी के प्यार में’ को टॉप पर बनाए रखने के लिए कोशिश पर कोशिश कर रहे हैं। टीवी पर हिट होने के बाद भी अभी तक कई सितारे ‘गुम है किसी के प्यार में’ को अलविदा कह चुके हैं। इस लिस्ट में मिताली नाग से लेकर संजय नार्वेकर तक शामिल हैं और खास बात तो यह है कि ये सभी आयशा सिंह के करीबी हैं। वहीं अब यह भी खबर आ रही है कि शो से आयशा सिंह का पत्ता भी कट सकता है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर, जो ‘गुम है किसी के प्यार में’ को ठुकराकर जा चुके हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ में संजय नार्वेकर ने सई यानी आयशा सिंह के आबा का किरदार अदा किया। लेकिन शो की शुरुआत में ही उनकी मौत दिखाई गई, जिससे उन्हें यह शो छोड़ना पड़ा। आदिश वैद्य ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में मोहित का किरदार निभाया था, जो अक्सर सई का पक्ष लेता दिखाई देता था। उन्होंने वादे के मुताबिक स्क्रीन टाइम न मिलने पर शो को अलविदा कह दिया था। सई और विराट की शिवानी बुआ यानी यामिनी मल्होत्रा ने भी बीच में ही ‘गुम है किसी के प्यार में’ को अलविदा कह दिया था। उनके बाद शो में शिवानी का किरदार तनवी ठक्कर ने अदा किया था। ‘गुम है किसी के प्यार में’ में योगेंद्र विक्रम सिंह ने भले ही सम्राट की भूमिका अदा की हो, लेकिन वह सई को अपनी छोटी बहन मानता था। शो से योगेंद्र विक्रम सिंह के जाने के बाद सई का एक करीबी कम हो गया था। मिताली नाग ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अपने किरदार से ज्यादा खुश नहीं थीं, जिससे उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। हालांकि वह न केवल शो में बल्कि असल जिंदगी में भी आयशा सिंह के काफी करीब हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीप आने के बाद सचिन श्रॉफ को शो छोड़ना पड़ा। शो में वह भी सई का साथ देते हुए दिखाई देते थे। आयशा सिंह और सचिन श्रॉफ की बॉन्डिंग असल जिंदगी में भी काफी अच्छी है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ ऊषा मावशी का किरदार अंजना नाथन ने अदा किया था। उनकी और सई की बॉन्डिंग को खूब पसंद भी किया जाता था। लेकिन अब उनकी जगह किसी और ने ले ली है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई का इलाज करने वाली और हर मौके पर उसका साथ देने वाली डॉली मिन्हास कुछ ही वक्त के लिए शो में दिखाई दी थीं।