कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल का दौर खत्म हो गया है और आज से सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाने वाले हैं। इस स्टेज में पहला मैच मंगलवार की देर रात अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार खिलाडी लियोनल मेसी अपना जलवा बिखेरेंगे। उनके साथ क्रोएशिया के दिग्गज स्ट्राइकर लुका मॉड्रिच पर भी सभी की निगाहें होंगी। ये मैच भारतीय समयानुसार देर रात को 12:30 बजे शुरू होगा। इन दोनों टीमें के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। बता दें क्रोएशिया और अर्जेंटीना के बीच हमेशा कांटे का मुकाबला रहा है। दोनों टीमों के बीच अबतक पांच मैच खेले गए हैं और दो मैच अर्जेंटीना ने जीते और 2 में क्रोएशिया को जीत मिली। साल 1994 में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला गया जो कि ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप के आंकड़ों पर नजर डालें तो क्रोएशिया और अर्जेंटीना दोनों बराबरी पर ही हैं। दोनों वर्ल्ड कप में अबतक दो बार भिड़े हैं और दोनों को 1-1जीत मिली है। अर्जेंटीना ने साल 1998 वर्ल्ड कप में क्रोएशिया को 1-0से हराया था वहीं 2018 में क्रोएशिया ने 3-0 से मेसी की टीम को बुरी तरह से हरा दिया था। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ रही दोनों ही टीमों का खेलने का तरीक अलग अलग है। एकतरफ जहां अर्जेंटीना की टीम आगे से अटैक करके खेलती है और लियोनल मेसी लगातार मौके बनाते रहते हैं वहीं दूसरी तरफ क्रोएशिया का अपना ही एक अलग डिफेंसिव अप्रोच है। क्रोएशिया का डिफेंस दमदार है और उनके कीपर बोनो ने अभी तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम को क्रोएशिया के डिफेंस को तोड़ने की कोई मजबूत प्लान बनाना होगा।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
अर्जेंटीना और क्रोएशिया में कौन किसपर भारी?


