जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा व सद्भावना पुल स्थित गहना कोठी फर्म पर धनतेरस के पूर्व से ही चार दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभांरभ रविवार 27 अक्टूबर से शुरू हो गया है, जो अगले 4 दिनों तक यानी कि 30 अक्टूबर तक चलेगा। ज्वेलरी एक्जीबिशन में फर्म अपने ग्रहकों को मेकिंग चार्ज में विशेष छुट के साथ ही खरीदारी पर उपहार भी दे रही है। इस भव्य एग्जीबिशन में ज्वेलरी का विशाल संग्रह मौजूद है। प्रदर्शनी में त्योहारों के कारण लोगों की काफी भीड़ लग रही है और ज्वेलरी की अच्छी खासी खरीदारी हो रही है। फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ ‘मोनू’ ने बताया कि सोने, चांदी और हीरे की खरीदारी करने का शौक है या फिर बेहतरीन डिजाइन को देखने की चाहत रखते हैं, तो जौनपुर में सबसे बड़ा ज्वेलरी एग्जिबिशन हमारे जहाँ लगा हुआ है। हमने हमेशा से अपने ग्राहकों के लिये आभूषणों की शुद्धता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया। इसीलिए गहना कोठी जौनपुर सहित आस-पास के जनपदों व पूरे पूर्वांचल सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान माना जाता है। विनीत सेठ ने बताया कि यह ज्वेलरी प्रदर्शनी त्योहारों को देखते हुए लगाया जा रहा है। उन्होने बताया कि हमारा फर्म बीएसआई एचयूआईडी हालमार्क वाले शुद्ध सोने, आईजीआई द्वारा परखे प्रमाणित हीरे, जिम्मेदारी से निर्मित सोने युक्त है। उन्होने कहा कि हमे प्रसन्नता इस बात की है इस प्रदर्शनी में हमारे रेंज से प्रभावित होकर ग्राहक भी मनचाही खरीददारी कर रहें है, जिसके कारण प्रदर्शनी पहले दिन ही सफल साबित हो रही है। विशाल सेठ व विपीन सेठ बताया कि 4 दिन के लिये लगाये जा रहे विशेष प्रदर्शनी में हम नो प्रोफिट नो लॉस का व्यापार कर रहें है। जिसमें सिर्फ और सिर्फ ग्राहकों का फायदा है। इस अवसर आये हुए अतिथियों का स्वागत में पूरा गहना कोठी स्टाफ लगा रहा। शोरूम पर ग्राहकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिये विशेष इंतेजाम किया गया है।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Grand exhibition inaugurated : गहना कोठी के भव्य प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ


