जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के पचहटिया स्थित रामअवध पैरामेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। जहाँ काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। उनका आरोप है कि पूजा पाठ को लेकर के पैरा मेडिकल कॉलेज की निदेशक की बहू डॉक्टर अंशु यादव ने छात्राओं को डंडे से पीट दिया। घटना के बाद मौजूद सभी छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। मामला कॉलेज प्रशासन के हाथ से निकलता देख सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझने के बाद धरना समाप्त कराया। छात्राओं का यह भी आरोप है कि परिसर में किसी कार्यक्रम को लेकर पूजा पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ छात्राओं के न पहुँचने पर बौखलाई निदेशक बहु ने छात्राओं को डण्डे से पीटान शुरू कर दिया। वहीं कॉलेज की निदेशक डॉक्टर शकुंतला यादव का कहना है कि मैं मौके पर मौजूद नहीं थी, पता चला है कि पूजा को लेकर छात्रों और हमारे बहू में कुछ विवाद हो गया था। कोई ऐसी बड़ी बात नहीं है। कुछ छात्राएं मामले को बेवजह तूल देने में लगी हैं।
― Advertisement ―
Girl students demonstrated : डॉक्टर के मार से आक्रोशित छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Next article

