Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगयासपुर नोनारी गांव में आजादी के बाद भी नहीं बना स्कूल, डीएम...

गयासपुर नोनारी गांव में आजादी के बाद भी नहीं बना स्कूल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। शाहगंज तहसील के गयासपुर नोनारी गांव के ग्रामीणों ने शिक्षा की बुनियादी सुविधा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाजसेवी अब्दुल्ला तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक विद्यालय निर्माण की मांग उठाई।

400 परिवारों के गांव में नहीं है स्कूल

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 400 परिवार निवास करते हैं, लेकिन आजादी के इतने वर्षों बाद भी गांव में कोई प्राथमिक विद्यालय नहीं खोला गया है।

स्कूल न होने के कारण छोटे बच्चों को 3 से 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांवों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है।

नहर पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए नहर के रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस वजह से अभिभावक लगातार चिंता और मानसिक तनाव में रहते हैं।

सरकारी जमीन पर स्कूल बनाने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में मौजूद सरकारी बंजर भूमि पर जल्द से जल्द प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने की व्यवस्था की जाए।

डीएम से की त्वरित कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अपील की कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए भटकना न पड़े।