जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में कहीं हिस्सेदारी तो कही बकरी चराने में उपजे विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुल तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी का स्थानीय सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुरा असालत खां गांव में जहां हिस्सेदारी को लेकर उपजे विवाद में दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में जेठानी कंचन पत्नी श्याम बहादुर व देवर राम बहादुर व देवरानी शांती घायल हो उठे, वहीं बूढ़ूपुर गांव में बकरी चराने को लेकर उपजे विवाद में आरती 38पत्नी सुरेश के सिर में चोट लगने से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को स्थानीय सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परीक्षण के दौरान कंचन और राम बहादुर की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Four Underwent Medical Examination : अलग-अलग विवाद में तीन महिलाओं समेत चार का हुआ चिकित्सकीय परीक्षण, दो रेफर


