जौनपुर धारा, जौनपुर। कीर्तिकुन्ज ग्रुप के 91.6गोल्ड पैलेस नखास सद्भावना पुल रोड व कीर्तिकुंज ज्वैलर्स प्रा.लि.चहारसू चौराहा का तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारम्भ शनिवार को सीएमडी ्नान्हेलाल वर्मा व एमडी लालती देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी में दोनों शोरूमों पर तीन माह के न्यूनतम दर पर एचयूआईडी हॉलमार्क ज्वेलरी खरीद कर लाभ लेने वालों की भीड उमड़ी रही। इस दौरान ग्राहकों को विशेष छुट भी दी गई। 91.6 शोरूम पर मुम्बई की प्रख्यात मॉडल मिस सैहगल ने किया। इस दौरान शोरूम पर ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। कम्पनी के चीफ डायरेक्टर नन्हेलाल वर्मा ने बताया कि हमारे शोरूम पर जितनी शुद्धता है उतने का ही दाम लिया जा रहा है। हमने ग्राहकों ने लिये जर्मन गोल्ड टेस्टिंग मशीन की सुविधा दे रखी है, जिसमें वे अपने नये व पुराने ज्वेलरी जाँच अपने सामने ही करा सकतें है। कम्पनी के डायरेक्टर प्रियम वर्मा ने बताया कि इस तीन दिन के प्रदर्शनी में हमने अपने ग्राहकों के लिये दुबई, इटैलियन तर्ज पर ज्वेलरी का विशाल रेंज रखा है, और उसमें हजारों डिजाइन के जेवर है। उन्होने बताया कि फर्म अपने मुनाफे में से अपने ग्राहकों को 50 प्रतिशत जीएसटी में छुट के साथ ही सोने के आभुषण के साथ प्रति ग्राम 300 रूपये मेकिंग चार्ज ले रहें है। जैसा की हम हर प्रदर्शनी में कुछ नया करतें है इसीलिये पहली बार हमने इतनी बड़ी छुट दिया है। उक्त अवसर पर मैनेजर अमित कुमार ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Exhibition at 91.6 Gold Palace : 91.6 गोल्ड पैलेस पर प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

Previous article

