जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में रखे गये सीमा स्तम्भ 15 नवम्बर तक राजस्व परिषद के निर्देश के क्रम में गांव की सीमाओं पर आवश्यकतानुसार तथा जहॉ सीमा स्तम्भ क्षतिग्रस्त हो गये थे वहां लगाये जाने थे, लेकिन अब तक नही लगाये जाने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी केराकत और खण्ड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए 03दिवस के भीतर सभी सीमा स्तम्भ लगवाने के निर्देश दिये और जियो टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए। फैमिली आईडी में कम प्रगति पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की और प्रगति लाने के निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थिति पंजीका तथा निरीक्षण पंजीका का भी अवलोकन किया। निरीक्षण पंजीका के अवलोकन के दौरान नियमित निरीक्षण नही होना पाये जाने पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए निर्देश दिया कि जिला स्तरीय अधिकारी 15 दिन के भीतर निरीक्षण करते हुए।उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि कर्मचारी और अधिकारी समय से आकर लोगो की समस्याओं को सुनते हुए पात्रों को शासन की योजनाओं के लाभ दें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अभिलेखो का रख-रखाव उचित ढंग से किया जाए और कार्यालय में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिये। इस दौरान कर्मचारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
DM asked for clarification : एसडीएम व खण्ड विकास अधिकारी से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण



