बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों के तलाक की अटकलें अक्सर लगती रहती हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी को लेकर काफी कुछ कहा है। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान पत्नी ऐश्वर्या राय को धन्यवाद दिया है और उनके बारे में कई बातें कही हैं। अभिषेक बच्चन ने ‘द हिंदू’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं पैदा हुआ तो मेरी मां ने एक्टिंग बंद कर दी थी। क्योंकि वह अपने बच्चाें के साथ समय बिताना चाहती थीं। हमें पिता के आसपास ना होने की कमी कभी नहीं खली। मुझे लगता है कि काम खत्म होने के बाद रात में आप घर आते हैं। अपने घर पर मैं खुद को लकी मानता हूं जो मुझे बाहर जाकर फिल्में करने का मौका मिला। पर मुझे पता है कि ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ घर पर हैं और इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि बच्चे इस चीज को इस तरह से देखते हैं। अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, ‘पेरेंट होने के नाते बच्चों से आपको काफी प्रेरणा मिलती है। बच्चे के लिए आप एक पैर से पहाड़ भी चढ़ जाएंगा। मैं ये बात मांओं और महिलाओं के लिए बहुत सम्मान के साथ कह रहा हूं क्योंकि जो वो करती हैं कोई और नहीं कर सकता है। वहीं, एक पिता ये सब करता है कि लेकिन उसे पता नहीं होता है कि कैसे एक्सप्रेस किया जाए। उम्र के साथ पता चलता है कि उनके पिता कितने मजबूत रहे हैं। मैं बचपन में अपने पिता को कई दिनों तक नहीं देख पाता था। इतना बिजी होने के बाद उन्होंने मेरे एनुअल-डे या बास्केटबॉल फाइनल को कभी मिस नहीं किया। बताते चलें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। ये कपल साल 2011 में बेटी आराध्या का माता-पिता बना था।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
Divorce अफवाहों के बीच Abhishek ने पत्नी को कहा धन्यवाद


