जौनपुर धारा, जौनपुर। दीवानी न्यायालय से उन्नाव स्थानांतरित जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल का विदाई समारोह दीवानी न्यायालय संघ सभागार में अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता एवं मंत्री रण बहादुर यादव के संचालन में सम्पन्न हुआ। जिला जज ने यहां के अधिवक्ताओं को अत्यंत विद्वान बताया और कहा कि सभी न्यायिक अधिकारी यहां से बहुत कुछ सीख कर जाते हैं।यहां की बार को सर्वश्रेष्ठ बताया। कहा कि बार-बार बेंच एक ही रथ के दो पहिए हैं, दोनों के आपसी सामंजस्य से ही वादकारियों को न्याय मिलता है। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा न्यायपालिका के सर्वोच्च शिखर पर जाने की कामना की। उनके उत्तम व्यक्तित्व व कार्यकाल की प्रशंसा की। कहा कि तमाम समस्याओं के निराकरण में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदीप निषाद ने विदाई गीत गाया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश रीता कौशिक, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव, बीडी सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा, जितेंद्र नाथ उपाध्याय, रमेश चंद उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अजीत सिंह, विनोद श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, सीपी दुबे, मनीष सिंह, मो.उस्मान, विनय उपाध्याय, जवाहर यादव, विकास श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, संजीव सिंह, राज सेठ, बृजेश सिंह, अभिषेक मौर्य, सुधीर अस्थाना, मधुर मोहन अस्थाना, आनंद श्रीवास्तव, अनीस श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Dist.court Jaunpur Order : बार व बेंच के सामंजस्य से वादकारियों को मिलता है न्याय : जिला जज



