जौनपुर धारा, महराजगंज। बदलापुर प्रयागराज रोड पर दुगौली गांव में नव निर्माणाधीन मकान के सामने बन रहे नाले की मिट्टी निकालते समय दिवाल गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। दुगौली गांव में मेन रोड बदलापुर प्रयागराज मार्ग पर स्थित दुगौली गांव में डॉ.चंद्रशेखर सिंह के नव निर्माणाधीन मकान के सामने जल निकासी हेतु बन रहा नाला की सफाई के समय दिवाल गिर जाने से हरीलाल 55वर्ष की मौत हो गई। नाला की मिट्टी की सफाई का काम दो मजदूर कर रहे थे जिसमें दिनेश यादव और हरीलाल बिंद काम कर रहे थे। दिनेश यादव लघु शंका के लिए ज्यों ही बाहर गए और दिवाल गिरने की आवाज सुनाई दिया। दिनेश यादव जब तक दौड़ कर आए तो हरीलाल को निकालने का प्रयास किए तब तक हरिलाल के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। हरिलाल मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। उनके चार बेटे है जिसमें धर्मेंद्र 28वर्ष, महेंद्र 22वर्ष, शनि18वर्ष व अभिषेक 12 वर्ष है। सभी मजदूरी का काम करते है, छोटे बेटे अभिषेक को हरिलाल पढ़ा रहे थे और उनकी लालसा थी कि और बेटे को नहीं पढ़ा पाए किंतु छोटे बेटे को पढ़ाएंगे। तीन बेटियां है जिसमें कुसुम की शादी हो गई है। किन्तु सुमन और साधना की शादी होनी है। पत्नी रीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं नाला की सफाई का काम दो मजदूर कर रहे थे। जिसमें दिनेश यादव और हरिलाल कर रहे थे, किंतु दिनेश को लघु शंका के लिए नाला से बाहर जाना पड़ा और उसी समय दीवाल गिर गई। जिससे दिनेश यादव की जान बच गई और हरिलाल को जान से हाथ धोना पड़ गया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
Death of a Laborer : मिट्टी निकालते समय दिवाल गिर जाने से एक मजदूर की मौत

Previous article

