Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरdeath by hanging : छात्र ने गाटर के सहारे लगाया फांसी, मौत

death by hanging : छात्र ने गाटर के सहारे लगाया फांसी, मौत

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के बरबसपुर मोहल्ला निवासी एक छात्र ने अपने घर के दूसरे मंजिल पर स्थित बरामदे में लगे गाटर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बरबसपुर मोहल्ला निवासी अमन मौर्य 22 वर्ष पुत्र अजय मौर्या प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शनिवार को परिवार के एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज से घर आया था। पंवारा थाना क्षेत्र के खडांरी गांव में गई बारात में लोगों ने बताया कि उसने खूब डांस किया और बीच-बीच में अपने दोस्तों से कहता रहा कि अब शायद दोबारा मुलाकात नहीं होगी। वह रात 12:00बजे विवाह कार्यक्रम से वापस घर लौटा और ऊपर सोने जाने की बात कह कर चला गया। सुबह उसके घर के सामने स्थित पड़ोसी परिवार के कुछ लोगों ने अपनी छत से उसका शव साड़ी से लटकते हुए देखा। तब उन लोगों ने आकर अनुज के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। सभी भाग कर ऊपर पहुंचे तो देखा कि अनुज गाटर के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अनुज ने बख्शी बख्शी पॉलिटेक्निक कॉलेज मुजार से पॉलिटेक्निक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और इसके बाद अपने बुआ के घर प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह दो भाईयों और एक बहन में सबसे बड़ा था।