― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeमनोरंजनdangerous villain का किरदार निभाकर छा गये Arjun kapoor

dangerous villain का किरदार निभाकर छा गये Arjun kapoor

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही अजय देवगन की सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने खतरनाक विलेन ‘डेंजर लंका’ का किरदार निभाकर एक अलग फैन बेस बना लिया है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अर्जुन कपूर ने भले ही निगेटिव रोल से एंट्री ली हो लेकिन उन्हें काफ़ी लोग पसंद कर रहे हैं,और इसलिए अब अर्जुन कपूर आगे भी इसी तरह के पावरफुल नेगेटिव किरदार करना चाहते हैं, और इसका खुलासा ख़ुद अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में किया। इसी के साथ अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि, उन्हें हमेशा से ही डार्क किरदार निभाने में मजा आता है। अर्जुन ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें लगता है कि किसी अभिनेता के लिए हमेशा किसी खास किरदार में बंधे रहना कोई नियम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैंने बिना कुछ सोचे-समझे यह किया और इसका फल भी मुझे मिला। पिछले साल भी मुझे लगता है कि जॉन और बॉबी ने खलनायक की भूमिकाएं इतनी अच्छी तरह निभाईं।

Share Now...