- नगर में फोगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव ना होना कारण
जौनपुर धारा केराकत। नगर में इन दिनों डेंगू नें अपने पैर पसार दिया हैं आए दिन मरीज़ों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद केराकत नगर पंचायत ने नगर में न अभी तक ना ही है एंटी लार्वा का छिड़काव किया और ना ही फॉगिंग की गई है। डेंगू के इतने बढ़ते प्रकोप के बावजूद नगर में एंटी लार्वा व फॉगिंग का न होना नगर पंचायत की शिथिलता दर्शाती है। नगर पंचायत के इस लापरवाही का खामियाजा नगर पंचायत में रह रहे नगरवासियों वो भुगतना पड़ रहा है। आपको बतादें के इन दिनों नगर में डेंगू के अनगिनत मरीज़ ग्रसित हो रहे हैं। जिनके पास आर्थिक मज़बूती है वह तो अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में करा ले रहे हैं, लेकिन जिनके पास नहीं है, वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे चल रहे हैं। बीते दिनों ओम चंद्र यादव डेंगू के शिकार हुए तो वर्तमान में नरहन के ही सूरज यादव को डेंगू ने अपने चपेट में ले लिया।


