Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरCSK में रिटेन किए जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने दी पहली...

CSK में रिटेन किए जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने दी पहली प्रतिक्रिया

फ्रेंचाइजी द्वारा आइपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज और रिटेन के आखिरी लम्हों में भी सबसे बड़ा सवाल सीएसके के फैंस के लिए यही था कि क्या रवींद्र जडेजा इस साल सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे या फिर कोई नई टीम की जर्सी में दिखेंगे।

हालांकि टीम मैनेजमेंट द्वारा पहले भी कहा गया था कि रवींद्र जडेजा सीएसके में ही रहेंगे और ऐसा ही हुआ। सीएसके की टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आइपीएल 2023 के रिटेन कर लिया है। इस खबर के बाद न केवल सीएसके बल्कि रवींद्र जडेजा के फैंस ने भी राहत की सांस ली। इस बात को लेकर अफवाहें इतनी तेज थी कि खुद जडेजा को सामने आकर कहना पड़ा की सब कुछ ठीक है। चेन्नई द्वारा आइपीएल 2023 की नीलामी से पहले जैसे ही जडेजा को रिटेन किया गया वैसे ही रवींद्र जडेजा ने ट्वीट कर अपने फैंस के लिए प्रतिक्रिया दी।

रिटेन किए गए खिलाड़ी : एम.एस.धौनी, डेवॉन कानवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सेनापति, मोइन अली, दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, प्रिटोरियस, सेंटनर, जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, तीक्षाना। आइपीएल 2022 की बात करें तो अचानक उन्हें लीग शुरू होने से दो दिन पहले सीएसके की कप्तानी दे दी गई थी लेकिन बतौर कप्तान जडेजा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी और फिर एमएस धौनी ने जिम्मेदारी संभाल ली थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि सीएसके और जडेजा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। लेकिन अब जब सीएसके ने एक बार फिर जडेजा पर भरोसा जताया है तो इन तमाम अफवाहों पर लगाम लग चुकी है।