जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की पार्सल बोगी में तस्करी कर जा रही विदेशी मदिरा की 34 बोतलें आरपीएफ व जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस की टीम ने ट्रेन संख्या 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस के पार्सल बोगी में सहारनपुर से जयनगर बिहार के लिए बुकिंग करा कर भेजा गया था। जिसकी सूचना पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी ट्रेन की पार्सल बोगी की तलाशी लेने पर तीन पेटी शराब मिला। जिसमें रायल स्टैग की 24 बोतल व ब्लैक बकार्डी की 10बोतल विदेशी मदिरा बरामद पकड़ी गयी, जो हरियाणा ब्रांड की है। आबकारी विभाग के कांस्टेबल महेंद्र कुमार के अनुसार पकड़े गए शराब की कीमत 22हजार रुपए से अधिक है। जीआरपी चौकी प्रभारी राघवेन्द्र बहादुर सिंह ने आबकारी अधिनियम धारा-60 के तहत मोहित कुमार आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Crime News Jaunpur : पार्सल बोगी में मिला 34 बोतल विदेशी मदिरा


