जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन डायट जौनपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम रहें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल एवं उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य, डॉ.विनोद कुमार शर्मा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने बुके देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने संस्कार एवं पोषण से सम्बन्धित बाते बतायी। हम सभी स्वस्थ भोजन के द्वारा अपने शरीर स्वच्छ रख सकते है, ऐसी स्थिति में विद्यालय स्तर पर समस्त रसोईयों का महत्व भी बढ़ जाता है। कार्यक्रम को देखकर जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह कहा गया कि रसोइयों के चुनाव के दौरान किये गये योगदान को सराहा तथा पोषण से सम्बन्ध में हरी साग-सब्जियों, सहजन, नीबू, करौंदा, ऑवला इत्यादि बाते कही एवं रसोइयों द्वारा बनाये गये रोटी की सराहना की गयी साथ ही साथ जिलाधिकारी के द्वारा बेसिक शिक्षा में ज्ञान के साथ संस्कार देने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी रसोइयों को बेसिक शिक्षा विभाग के पोषण की जननी बताया तथा इनके द्वारा किये गये परिश्रम की सराहना की गयी। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डॉ.विनोद कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग को मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद दिया। अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने विस्तार से मध्यान्ह भोजन योजना एवं रसोईयों का कार्य तथा दायित्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में जनपद के कुल 30रसोइयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें निर्णायक मण्डल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल प्रधानाचार्य जीजीआईसी, मंजूलता कुमारी वर्मा, गृह विज्ञान प्रवक्ता, डॉ.ज्योत्सना सिंह मो.हसन पी.जी.कालेज, डॉ.नीतू सिंह सीएचसी शाहगंज तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के पॉच छात्र एवं पॉच छात्राए शामिल रहें। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बिन्दु देवी, पू.मा.वि.तरियारी विकास खण्ड केराकत, द्वितीय पुरस्कार कंचन यादव, प्राथमिक विद्यालय लुरखुरी, विकास क्षेत्र मुफ्तीगंज तथा तृतीय पुरस्कार शिमला मौर्या उ.प्रा.वि. डेहरी, विकासखण्ड सुइथाकला जौनपुर को दिया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बिजेता को क्रमशः रू.-3500, रू.-2500 एवं रू.-1500 तथा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर विनीत सेठ ने गहना कोठी प्रतिष्ठान के तरफ से समस्त 30रसोइयों को एक-एक साड़ी पुरस्कार के रूप में दी गयी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Cooking Competition organized : जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


