Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरConstitution Day : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

Constitution Day : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

  • डॉ.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
  • प्रस्तावना का किया गया वाचन, दिलायी गयी शपथ

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय सविधान के 75वर्ष पूर्ण करने पर जनपद में 26नवंबर को संविधान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। लोक भवन स्थित सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को राज्यसभा सांसद, विधायक बदलापुर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगणों तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों में भारतीय संविधान विषयक पर आयोजित निबन्ध, वाद-विवाद, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले में 10-10प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, बाबा साहब ने संविधान बनाते समय दूरदर्शिता का परिचय दिया। विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संवैधानिक जीवन जीना चाहिए संविधान की मूल भावना में मानव ही नहीं अपितु पशु-पक्षी व अन्य वन्य जीवों को भी संरक्षित रखने का प्राविधान किया गया है। रैली कलेक्ट्रेट से पैदल मार्च करते हुए अम्बेडकर तिराहे पर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में सभा के रुप में परिणित हो गया। वहाँ पहुचकर सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी सहित अन्य द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं शिक्षकगणों तथा सभी अधिकारियों का आभार जताते हुए धन्यवाद की ज्ञापित किया। इसके साथ विकास भवन, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न कार्यालयों सहित सम्पूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयवर चौहान, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष और सदस्यगण सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।