जौनपुर धारा, जौनपुर। पतंगबाजी के लिए प्रयोग किया जाने वाला चाइनीज मांझा न केवल आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है, बल्कि यह नील गगन में उड़ते परिदों के लिए भी घातक है। लोगों का कहना है कि पतंगबाजी के शौकीन लोगों में जागरूकता आने से ही चाइनीज मांझे पर रोक लग पाएगी। इसकी चपेट में आकर पशु पक्षी भी जख्मी और मौत का शिकार हो रहे हैं। पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिकने वाले इस चाइनीज मांझा पर जिला प्रशासन रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। चाइनीज मांझा की वजह से दुर्घटना होने की बातें भी लगातार सामने आ रही है। ऐसे लोगों को खुद भी इसके प्रयोग न करने की बात समझनी चाहिए। चाइनीज मांझा की वजह से कई दुघ&टनाएं हो चुकी हैं। लोगों के साथ-साथ यह मांझा पशु पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। इसमें उलझ कर कितने ही परिदे दम तोड़ चुके हैं। कई बार मांझा छतों पर या पेड़ों पर उलझ जाता है। उसके बाद यह पक्षियों के पैरों में लिपट जाता है। प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी यह बाजार में खूब बिक रहा है। इसका कारोबार करने वाले लोग अपने फायदे के लिए इसकी बिक्री कर रहे हैं। शायद उन लोगों को यह मालूम नहीं है कि यह आम लोगों के जीवन से कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहा है। पक्षियों के पैरों में निपटने के बाद वह पक्षी उड़ने की स्थिति में नहीं रहता है और भूख प्यास के कारण वहीं पर दम तोड़ देता है। यह तो सब जानते हैं कि यह चाइनीज मांझा खतरनाक है। इसका प्रयोग करने वालों को खुद सोचना चाहिए कि वे इसका प्रयोग कर आमजनों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। पशु पक्षी भी इस मांझा की वजह से काल का ग्रास बन रहे हैं। तीज त्यौहार पर पतंगबाजी के शौकीन अब अधिकतर चाइनीज मांझा का प्रयोग कर रहे हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
Chinese Manja : ज़मी से आसमां तक जीवों के लिए चाइनीज मांझा बना यमराज

Previous article
Next article

