Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरChinese manja : चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिये व्यापार मण्डल...

Chinese manja : चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिये व्यापार मण्डल ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होने बताया कि यह मांझा बहुत ही घातक व जानलेवा है। इसकी बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पूर्णतया प्रतिबंधित करने के लिये काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा है। व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी से मिलकर उनको पत्रक सौंपते हुए कहा कि चाइनीज मांझा पूरे देश में प्रतिबंधित है लेकिन यह जौनपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। जानलेवा चाइनीज़ मांझा से आये दिन रास्ते में आते-जाते राहगीर भयानक रूप से घायल हो रहे हैं। ऐसे में किसी की गर्दन कट जा रही है किसी की नाक कट जा रही है अभी बीते रविवार को ही रमेश मौर्य नामक व्यवसायी की चाइनीज़ मांझा से गर्दन कट गई थी। विवेक सिंह ने बताया कि पूर्व में अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होने कहा कि पतंग का प्रमुख त्योहार है, इस दौरान तमाम लोग लालच में आकर चाइनीज मांझा बेचने का काम करतें हैं। उन्होने मांग किया कि आम जनमानस की जानमाल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये घातक और जानलेवा चाइनीज़ मांझा की बिक्री को पूरे जनपद में प्रतिबंधित किया जाये। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नगर युवा इकाई के अध्यक्ष अमित जायसवाल, महामंत्री योगेश साहू, निर्भय चन्द्र केडिया, गुलाब पतंग वाले, मोना भाई सहित आदि लोग उपस्थित रहे।