― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरChaos among family members : सड़क हादसे में बाइक सवार 3 की...

Chaos among family members : सड़क हादसे में बाइक सवार 3 की मौत, परिजनों में कोहराम

  • बावर्ची का काम करते थे तीनों युवक, लौटते समय हुआ हादसा

जौनपुर धारा,जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के अनापुर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक बावर्ची का काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के अलीशापुर गांव निवासी राज बहादुर 28वर्ष, रवि 18वर्ष, सूरज 16वर्ष मछलीशहर में किसी कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे, काम खत्म होने के बाद तीनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनापुर मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया।

Share Now...