जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के उसकाई स्थित जेपी इण्टरनेशनल स्कूल में कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें जौनपुर, वाराणसी और भदोही से कुल 135प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अजीत तिवारी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जेपी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज पहला स्थान हासिल कर विजेता बन गया। एस.बी.एस.सनशाइन स्कूल, वाराणसी ने दूसरा स्थान और वुड वर्ल्ड स्कूल, भदोही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त गौरीशंकर सिंह ने अपने सम्बोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर दिया और बच्चों को इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ.जयप्रकाश तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथियों में अवधेश मिश्रा, अंकित तिवारी और डॉ.शारदा प्रसाद सिंह शामिल रहे। मुख्य रेफरी के रूप में अभिनव मोदनवाल, रजनीश चौबे, रणजीत, सरोज, शुभम गुप्ता, अपर्णा सिंह, विशाल पटेल, विशेष पांडेय, परमतोस विश्वकर्मा और सी.एल.यादव ने अपनी भूमिका निभाई। आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निर्देशक डॉ.विनय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पी.सी.मिश्रा, शालू सिंह, सचिन चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन बच्चों को आत्मरक्षा और खेल कौशल के प्रति प्रेरित करने के साथ ही उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Championship in Juanpur : कराटे चैम्पियनशिप में जौनपुर के बच्चे हुए विजेता


