सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। समय के साथ बिग बॉस 18 के सितारों ने एक दूसरे की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी हैं। वहीं चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की दुश्मनी भी एक अलग ही लेवल पर पहुंच गई है। हाल ये है कि चाहत पाण्डे और अविनाश मिश्रा एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते। इसी बीच चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से घरवालों की नींद हराम हो गई। बिग बॉस 18 के घर में चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया है। इस बात का सबूत बिग बॉस 18 का लेटेस्ट प्रोमो है। बिग बॉस 18 के प्रोमो में चाहत पांडे रात को चैंन से सो रहे अविनाश पर बाल्टी भरकर पानी फेंकती नजर आ रही हैं। पानी गिरते ही अविनाश मिश्रा का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। इसके सवाल में अविनाश मिश्रा बोले कि वो चाहत पांडे से प्यार करते हैं इसलिए ये शब्द बोला गया है। ये बात सुनते ही चाहत पांडे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। चाहत पांडे ने बिना देर किए अपने पैर की चप्पल निकाली और अविनाश मिश्रा को खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। अविनाश मिश्रा से चाहत पांडे ने कहा, मेरे पैर की जूती भी तुमसे प्यार न करे, मैं तुम पर थूकती हूं…! ये बात सुनकर अविनाश मिश्रा मन ही मन मुस्कुराते नजर आए। आधी रात में चाहत पांडे जमकर लड़ाई करती नजर आईं।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
Chahat ne Avinash ko kaha : चाहत ने अविनाश को कहा : ‘मेरे पैर की जूती भी तूमसे प्यार न करे’


