Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनHeena Khan : कैंसर पीड़ित हिना खान मालदीव पर कर रहीं एंजॉय

Heena Khan : कैंसर पीड़ित हिना खान मालदीव पर कर रहीं एंजॉय

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मालदीव में अपनी लाइफ को जमकर एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में हिना बाथरोब पहनकर चाय की चुस्कियां लेती दिख रही हैं।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से वह लगातार अपने फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम शेयर कर रही हैं।

बता दें कि हिना खान ने बीते दिनों खुलासा किया था कि वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा था। हिना कैंसर को मात देने के लिए कीमोथेरेपी ले रही हैं लेकिन बावजूद इसके वह अपने काम से कंप्रोमाइज नहीं कर रहीं। अब इसी बीच मालदीव से एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोज सामने आए हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कभी घुड़सवारी कर रही हैं तो कभी बाथरोब पहनकर चाय की चुस्कियां ले रही हैं। शेयर की गई तस्वीरों में हिना खान कहीं व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनें दिख रही हैं तो आखों पर काला चश्मा और सिर पर हैट लगाया हुआ है। इस दौनार हिना खान समुद्र किनारे घुड़सवारी, हिना खान सफेद कलर के घोड़े की सवारी, समुद्र के बीच अपना ब्रेकफास्ट एंजॉय करने के साथ ही बहुत खुश नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस हिना खान तोते के साथ खेल रही हैं। कई और फोटोज में हिना अपनी स्माइल से फैंस का दिल लूट रही हैं। एक्ट्रेस सनसेट को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को लाखों की संख्या में लाइक्स मिल चुके हैं। हिना खान घोड़े पर बैठकर सनसेट को एंजॉय कर रही हैं।