Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरFighting over showing obscene video : बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने को...

Fighting over showing obscene video : बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बेलवां बाजार में 6साल की मासूम बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान सुशील चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, अमन चौरसिया, और अंकित चौरसिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार बेलवां बजार में मुस्लिम समुदाय की 6 वर्षीय बच्ची एक दुकान पर चाय पीने गई थी, जहां दुकानदार ने उसे गंदा वीडियो दिखाया। जब बच्ची घर पहुंची और स्वजन को इस बारे में बताया, तो उनके द्वारा दुकानदार के खिलाफ पूछताछ के लिए जाने पर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। रात के समय चाय विक्रेता ने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ बालिका के घर पहुंचकर जमकर मारपीट की। इस दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस प्रशासन ने विवाद बढ़ता देख सर्किल के सभी थानों और जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल बुलाकर गांव में तैनात किया है। एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा, एएसपी(ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह, और सीओ मड़ियाहूं विवेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक पक्ष से तो चार आरोपियों को पकड़ गया है, पर दूसरे पक्ष से अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि रविवार को बाजार की स्थिति सामान्य दिखाई दी, लेकिन पुलिस अभी भी तैनात है।