Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरcase file : विवाहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो को...

case file : विवाहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो को भेजा जेल, रास्ते में रोक कर छेड़खानी का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने पहचान छिपाकर महिलाओं से छेड़खानी करने और फायिंरग करने के आरोप में ढालगर टोला निवासी मुस्लिम वर्ग के युवक अजमल सिंह उर्फ मयंक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि 23 अक्टूबर की शाम शहर के एक मोहल्ले की विवाहिता स्कूटी से अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। मछलीशहर पड़ाव के पास अजमल उर्फ मयंक और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों ने बिना नंबर की बाइक पर उसे रोका और छेड़खानी करने लगे। पीड़िता के प्रतिरोध करने पर आरोपित ने तमंचे से फायर भी किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। पीड़िता का आरोप है कि अजमल ने किसी तरह से उसका मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया था और उसे अश्लील वीडियो भेजता था। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि अजमल उर्फ मयंक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।