― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरCamp for Ayushman Card : युवा समाजसेवी के मांग पर सीएमओ ने...

Camp for Ayushman Card : युवा समाजसेवी के मांग पर सीएमओ ने लगवाया आयुष्मान कार्ड के लिए कैंप

जौनपुर धारा, शाहगंज। खुटहन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत इमामपुर बाजार में आज युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट के मांग पर सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने इमामपुर बाजार छेदीलाल वर्मा के आवास पर 70वर्षीय पुरुष एवं महिला के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयुष्मान कार्ड का कैंप लगवाया। कैम्प लगने के उपरांत सैकड़ो लोग उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनाएं। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड अधिकारी रविन्द्र यादव ने सभी लोगों का बारी-बारी से कार्ड बनाएं। इस अवसर पर हाजी इसरार, जुम्मन, राधेश्याम विश्वकर्मा, परमानंद सिंह, राम आसरे अग्रहरि, उदय राज यादव, भरत सोनी, कुलफत गौतम, पारसनाथ पाल, छेदी लाल वर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। अंत में युवा समाज सुजीत वर्मा ने सीएमओ को हृदय से धन्यवाद अर्पित किया।

Share Now...