अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफ़ान लेकर आई हैं जो इतनी जल्दी शांत होने का नाम लेगी। रिलीज के दूसरे ह़फ्ते भी फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना नहीं छोड़ा। महज़ 10दिनों में पुष्पा 2 का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार चला गया है और इतना ही नहीं फ़िल्म ने दूसरे ह़फ्ते के कलेक्शन के साथ नये रिकॉर्ड के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज़ के पहले ह़फ्ते 8 दिन ; गुरुवार रिलीज़़ जहां 433.50 करोड़ रू का कलेक्शन किया वहीं दूसरे वीकेंड कुल 128 करोड़ रू की कमाई की। इस तरह पुष्पा-2 (हिंदी) अब तक कुल 561.50 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है, और इसी के साथ पुष्पा 2 दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर पहुँच गई है। पुष्पा-2 के हिंदी कलेक्शन ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर हिंदी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी पुष्पा 2 की कमाई रुकने वाली नहीं है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
Box Office पर तूफ़ान मचा रही Pushpa-2



