Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनBollywood Tadaka  : शादी से पहले बनी मां, 15 साल छोटे एक्टर...

Bollywood Tadaka  : शादी से पहले बनी मां, 15 साल छोटे एक्टर को किया डेट

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 49 साल की हो गई हैं। साल 1975 में हैदराबाद के आंध्र प्रदेश में जन्मी सुष्मिता सेन ने इंडिया का नाम दुनियाभर में रौशन किया है। सुष्मिता ने साल 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम करके हर किसी को हैरान कर दिया था. इसके बाद वह बॉलीवुड में आईं तो यहां भी छा गईं। सुष्मिता ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है, लेकिन इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ ने हमेशा ही लोगों का ध्यान खींचा है। 49 साल की सुष्मिता ने शादी नहीं की हैं, लेकिन वह दो बेटियों की मां हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक बेटी को गोद लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। सुष्मिता ने महज 24 साल की उम्र में बड़ी बेटी रेने को गोद लिया और फिर 10 साल बाद उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता सेन ने शादी किए बिना दोनों बेटियों को गोद लेने का फैसला लिया था, जिस वजह से उनके फैसले पर हर किसी ने उंगलियां उठाईं, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी इन सवालों से मुंह नहीं फेरा। सुष्मिता सेन की जिंदगी में कई लड़के आए, लेकिन कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने अपनी दो बेटियों की वजह से कभी शादी नहीं की। सुष्मिता सेन ने इस बारे में ट्विंकल खन्ना से ट्वीक इंडिया में इंटरव्यू के दौरान शादी न करने की वजह बताई थी। सुष्मिता ने कहा था कि मैं नहीं चाहती कि कोई भी आए और मेरी जिम्मेदारियों को शेयर कर लें। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं लगभग तीन बार शादी करने के करीब पहुंची लेकिन किसी तरह मुझे भगवान ने बचा लिया। मैं ये नहीं बता सकती कि उनकी जिंदगी में क्या दिक्कतें आईं लेकिन भगवान ने मेरी रक्षा की, इसलिए भी कि भगवान इन दो बच्चों की रक्षा कर रहे हैं, वो मुझे इन बुरे अफेयर में जाने नहीं दे सकते। सुष्मिता सेन का नाम कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स से जुड़ा है, लेकिन उनके लेटेस्ट अफेयर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। सुष्मिता खुद से 15 साल छोटे एक्टर रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। सुष्मिता और रोहमन का रिलेशनशिप काफी ओपन था। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर ऐसी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें रोहमन उनकी दोनों बेटियों के साथ मस्ती करते दिखे थे। दावा किया जा रहा था कि सुष्मिता और रोहमन जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन अचानक ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गईं। हालांकि, ब्रेकअप के बाद सुष्मिता का नाम ललित मोदी के साथ जुड़ा। दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आईं और कहा गया कि सुष्मिता ने ललित मोदी से सगाई कर ली, लेकिन दोनों ने कुछ समय बाद ही फोटोज डिलीट कर दी।