Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
HomeमनोरंजनBollywood News : झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलती थीं एक्ट्रेसेज, फिर किसी...

Bollywood News : झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलती थीं एक्ट्रेसेज, फिर किसी ने चलाया दिमाग

बॉलीवुड में आउटडोर शूटिंग करना सितारों के लिए बेहद मुश्किल था। उस समय सितारों को मेकअप करने और कपड़े बदलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बॉलीवुड अदाकाराएं तो झाड़ियों के पीछे जाकर अपने कपड़े बदलती थीं। वहीं उनको मेकअप करने के लिए भी काफी पापड़ बेलने पड़ते थे। फिर अचानक बॉलीवुड में वैनेटी वैन्स की एंट्री हुई। वैनेटी वैन के आने से बॉलीवुड सितारों की जिंदगी थोड़ी आसान हो गई। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किसने बॉलीवुड सितारों को पहली बार वैनेटी वैन का तोहफा दिया था। बॉलीवुड को वैनेटी वैन प्रोवाइड करवाने वाली अदाकारा का नाम पूनम ढिल्लों है। 1997में पूनम ढिल्लों केवल 16 साल की उम्र में मिस इंडिया बन गईं। मिस इंडिया बनते ही यश चोपड़ा ने पूनम ढिल्लों को फिल्मों में लॉन्च कर डाला। पूनम ढिल्लों ‘त्रिशूल’, ‘तवायफ’, ‘सोनी माहीवाल’, ‘कर्मा’ और ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘नूरी’, ‘काला पत्थर’, ‘तवायफ’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘त्रिशूल’ में पूनम ढिल्लों ने प्ाहली बार स्विमसूट पहना था। हालांकि इस हरकत की वजह से पूनम ढिल्लों की मां ने उनसे बात करनी बंद कर दी थी। एक बार पूनम ढिल्लों विदेश में शूटिंग कर रही थीं, काम करते समय पूनम ढिल्लों को एहसास हुआ कि वो वैनिटी वैन का काम बॉलीवुड में कर सकती हैं। फिर क्या था पूनम ढिल्लों ने बॉलीवुड सितारों को वैनेटी वैन प्रोवाइड करवानी शुरू कर दी। पूनम ढिल्लों ने सबसे पहले अपनी एसी बस में मेकअप रूम और एक वॉशरूम का अरेंजमेंट किया। पूनम ढिल्लों की इस पहल से बॉलीवुड सितारों की जिंदगी काफी आसान हो गई।