Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाईक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटा बारह हजार समेत मोबाइल व...

बाईक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटा बारह हजार समेत मोबाइल व बुलेट

  • सरायख्वाजा के गिरधरपुर के पास हुई घटना
  • सुबह चौकिया के पास मिली बुलेट मोटरसाइकिल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोर गहना गिरधरपुर कोटवार रोड पर अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के दम पर कंक्रीट व्यवसायी से 12हजार नगदी समेत मोबाइल बुलेट बाइक लूटकर फरार हो गए हैं। इस दौरान असलहे की मुठिया से मारकर व्यापारी को घायल कर दिया। किसी तरह का बिना कपड़े का भाग कर कोटवार बाजार पहुंचे वहां से घर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा के बहाहुद्दीनपुर निवासी कोटेदार एव क्रकीट व्यवसायी मोहन लाल यादव किसी काम के बाद शनिवार की रात शहर से घर लौट रहे थे। वह कुत्तुपुर से काकोर गहना होते हुए गिरधरपुर से कोटवार के लिए आ रहे थे, इसी दौरान गिरधरपुर के पास सुनसान स्थान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुह बांधकर  उन्हें रोक लिया और असलहा सटाकर उनके जेब से 12 हजार नगदी मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा बुलेट बाइक छीनकर बदमाश ककोर गहना की तरफ फरार हो गए। इस दौरान वह छीना झपटी में 52वर्षीय मोहनलाल यादव घायल हो गये। इसके बाद मोहनलाल पैदल ही कोटवार बाजार पहुंचे। वहां से किसी की मदद से घायल अवस्था में घर पहुंचे। जहां  प्राइवेट चिकित्सालय में उपचार कराया गया, और घटना को लेकर वह दहशत में है। सुबह रविवार की सुबह 10 बजे उनकी बुलेट मोटरसाइकिल लावारिस हालत में लाईन बजार थाना क्षेत्र के चौकिया धाम के पास मिली। घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित मोहन लाल यादव ने बताया कि मेरे साथ घटना हुई है बुलेट मिल गई लेकिन मोबाइल नहीं मिली है और आरोपी तीन  की संख्या में थे।