Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरBike Rider Injured : खड़ी ट्रक में भिड़ने से बाइक सवार घायल

Bike Rider Injured : खड़ी ट्रक में भिड़ने से बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के गांव सजईकला में मंगलवार देर शाम को बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में भिड़ने से युवक घायल हो गया। उक्त थाना क्षेत्र के गांव निवासी अनिल कुमार पटेल-35 पुत्र गिरजा शंकर पटेल जो बाइक से खेत में पानी सिंचाई करने जा रहा थे। वहीं बगल में पहले से खड़ी ट्रक में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के मदद से उपचार हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।